हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Post Matric S...

    Post Matric Scholarship: ओबीसी, ईबीसी व डीएनटी छात्रों को भी मिलेगी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप: कौर

    Chandigarh News
    Chandigarh News: प्रोफाइल फोटो

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Post Matric Scholarship: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने रविवार को बताया कि राज्य में अन्य पिछड़ी श्रेणियों (ओ.बी.सी.), आर्थिक रुप से पिछड़ी श्रेणियों (ई.बी.सी.) और डिनोटिफाइड, नोमेडिक ट्राईब्स (डीएनटी) के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। Chandigarh News

    डॉ. कौर ने बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के तहत डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप पोर्टल को ओ.बी.सी., ई.बी.सी., और डी.एन.टी. छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए दिशा-निदेर्शों के अनुसार खोला गया है। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब ओ.बी.सी, ई.बी.सी. और डी.एन.टी. छात्रों के लिए पहली बार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल खोला गया है। Chandigarh News

    डॉ. कौर ने बताया कि यह पोर्टल योग्य छात्रों को आवेदन करने, संस्थाओं द्वारा सही प्रमाणन, प्राधिकृत संस्थाओं द्वारा अनुमोदन और वित्तीय सहायता के समय पर वितरण को सुनिश्चित करके स्कॉलरशिप प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए शुरु किया गया है। मंत्री ने आगे बताया कि छात्रों के लिए 2024-25 के लिए स्कॉलरशिप प्रक्रिया के तहत मुफ्त शिप कार्ड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2025 है। आवश्यक सुधारों के बाद मंजूरी के लिए पूरी प्रक्रिया भेजने की अंतिम तिथि संस्थाओं के लिए 25 फरवरी, 2025 है। Chandigarh News

    इसके अतिरिक्त, स्कॉलरशिप के लिए लाइन विभागों/प्राधिकरण विभागों को आॅनलाइन प्रस्ताव भेजने के लिए अनुमोदन देने वाली प्राधिकृत संस्थाओं की अंतिम तिथि पांच मार्च 2025 है। वजीफे के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग को आॅनलाइन प्रस्ताव भेजने के लिए लाइन विभागों/प्राधिकरण विभागों की अंतिम तिथि 10 मार्च 2025 है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Fire: अबोहर के गऊशाल रोड पर टायरों की दुकान में लगी आग, भारी नुक्सान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here