हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पंचायती जोहड़...

    पंचायती जोहड़ से कब्जा हटाकर व्यायाम शाला में डाली गंदगी, लोगों में रोष

    Jakhal News

    जाखल (तरसेम सिंह)। एक और जहां सरकार खेल और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लाखों करोड़ों रुपए की लागत से नई-नई परियोजनाएं शुरू कर रही है वहीं दूसरी ओर जाखल ब्लॉक के गांव चूहड़पुर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत की और से खेलों के लिए बनाई गई व्यायाम शाला को ही बर्बादी की भेंट चढ़ा दिया है। ग्राम पंचायत द्वारा पंचायती जोहड़ से कब्जा हटाकर यहां से निकली गई गंदगी को अन्य जगहों पर फेंकने की बजाय व्यायामशाला में ही गिरा दिया गया है। युवाओं के खेलने और व्यायाम करने के लिए 5 साल पहले करीब 30 लाख रुपए की लागत से बनाई गई व्यायामशाला गंदगी का अड्डा बना दी गई है। Jakhal News

    ग्राम पंचायत की ओर से किए गए इस कार्य से गांव के लोगों सहित युवाओं में भारी रोष बना हुआ है। गांव के लोगों ने ग्राम पंचायत पर इस तरह से गंदगी फेंकने पर भारी नाराजगी भी जताई है। खास बात तो यह है कि इतना बड़ा मामला होने के बावजूद पंचायत विभाग अधिकारी इस मामले में पूर्ण तौर पर अनदेखी कर रहे हैं। अधिकारी इस मामले में कोई भी जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। जबकि नियमानुसार इसके लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि गंदगी के ढेरों को एक व्यायाम शाला में डाल दिया जाए। लेकिन ग्राम पंचायत ने सरेआम नियमों को ताक पर रखते हुए और अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकते हुए व्यायाम शाला एवं योगशाला में गंदगी के ढेर लगा दिए हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने व्यायामशाला का उद्घाटन करवाया था

    बता रहे हैं कि वर्ष 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से गांव चूहड़पुर में एक व्यायामशाला का उद्घाटन करवाया गया था। तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की देखरेख में पूर्व सरपंच सुखचैन सिंह के नेतृत्व में इस व्यायाम शाला को युवाओं को समर्पित करते हुए यहां पर अपना स्वस्थ शरीर बनाने के लिए भी प्रेरित करने के लिए ट्रैक बनाए गए थे। लेकिन अब आलम यह है कि ग्राम पंचायत ने यहां पर कोई भी शुद्ध नहीं ली और यहां पर नशेड़ियों का अड्डा बनता गया। Jakhal News

    चोरों ने यहां के दरवाजे उखाड़ लिए और नल तथा टूंटीया भी उखाड़ कर फेंक दिए। यहां तक की व्यायामशाला का गेट भी चोरी कर लिया गया है। जिसका आज तक कुछ भी पता नहीं चला है। इतना सब कुछ होने के बावजूद हालांकि युवा यहां पर फिर भी खेलने के लिए पहुंच जाते थे। लेकिन अब ग्राम पंचायत की ओर से एक जौहड़ को कब्जा मुक्त करने के लिए इसकी गंदगी को ही व्यायामशाला में गिरा दिया गया है। गांव वासी पंचायत प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, निर्मल सिंह, प्रेम सिंह, देव सिंह इत्यादि ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से सरेआम न केवल नियमों की अवहेलना की जा रही है बल्कि युवाओं के लिए एक सुविधा को बर्बाद कर दिया है।

    ग्राम पंचायत ने इसे बर्बादी की भेंट चढ़ा दिया

    हालांकि ग्राम पंचायत को चाहिए था कि यहां पर हर फलदार पेड़ लगाए जाएं पौधे लगाए जाएं और इसे हरियाली युक्त बनाया जाए। लेकिन इस ग्राम पंचायत ने तो ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि इसे बर्बादी की भेंट चढ़ा दिया है। लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत जोड़ की गंदगी को व्यायाम शाला में डालकर इसमें मिट्टी की भर्ती दिखाना चाहती है। लोगों ने ग्राम पंचायत के इस कार्य पर भारी रोष व्यक्त किया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में बीडीपीओ किन्नी गुप्ता ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। Jakhal News

    Delhi Excise Policy Scam: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें! ईडी को मिली केस चल…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here