हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुंटिया चुनाव...

    कुंटिया चुनाव: रजवंत कौर ने लगातार दूसरी बार प्रधानी पर किया कब्जा

    Kurukshetra
    Kurukshetra

    सच कहूं, देवीलाल बारना
    कुरुक्षेत्र। कुवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों को चारों खाने चित करते हुए कर्ण सिंह ग्रुप की प्रधान रजवंत कौर ने शेर गु्रप के नीलकंठ शर्मा को 11 वोटों से हराकर लगातार दूसरी बार प्रधानी पर कब्जा किया है। हालांकि पहले रजवंत कौर 8 वोटों से विजयी घोषित हुए थी लेकिन प्रधान पद पर दोबारा से काउंटिंग की गई जिसमें रजवंत कौर की जीत का अंतर बढ़ गया। रजवंत कौर को 411 और नीलकंठ शर्मा को 403 वोट मिले। प्रधान पद के तीसरे उम्मीदवार रामकुमार गुर्जर को 246 वोट हासिल हुए हैं। कर्ण सिंह ग्रुप के सदस्यों ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई। रजवंत कौर ने कहा कि वे कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। चुनाव अधिकारी प्रो. विवेक चावला ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्ेन हुए। शुक्रवार को कुवि के सामुदायिक केंद्र में सुबह नौ बजे शुरू हुआ चुनाव शाम को पांच बजे तक जारी रहा। चुनाव अधिकारी प्रो. विवेक चावला ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण रहा और शाम को सात बजे गिनती शुरू हुई थी। करीब आधा घंटे के बाद विजेता के नामों की घोषणा की गई।

    उन्होंने सभी ड्यूटी पर रहे शिक्षकों, उम्मीदवारों और कर्मचारियों का शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर चंद्रपाल ने 15 मतों के अंतर से ेजीत दर्ज की। चंद्रपाल को 405, जसबीर सिंह को 390 और सुरेंद्र सिंह को 267 मत प्राप्त हुए। उप प्रधान पद पर राकेश कुमार ने 22 मतों से जीत दर्ज की। राकेश कुमार को 417, मुकेश कुमार को 395 और रामनाथ को 243 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर रविंद्र तोमर ने 22 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। रविंद्र तोमर को 430, दूसरे नंबर पर भारत भूषण को 408, तीसरे नंबर पर प्रमोद कुमार को 220 मत प्राप्त हुए। सह सचिव पद पर मनीष बालदा ने 34 मतों के अंतर से ेजीत दर्ज की। मनीष बालदा को 458, दूसरे नंबर कुलदीप बत्रा को 424, तीसरे नंबर पर रामकुमार सैनी को 186 मत प्राप्त हुए। प्रेस सचिव के पद पर जगदीप सिंह ने 20 मतों के अतर से जीत दर्ज की। जगदीप सिंह को 415, दूसरे नंबर राजेश शर्मा को 395, तीसरे नंबर सुनील कुमार को 254 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर विकास कुमार ने 56 मतों के अंतर से जेीत दर्ज की। विकास कुमार को 421, जसवंत सिंह को 365, बृज भूषण को 279 मत प्राप्त हुए।

    सभी कर्मचारियों का धन्यवाद

    कर्ण सिंह ग्रुप की प्रधान रजवंत कौर ने कहा कि यह पूर्व कर्मचारी नेता स्वर्गीय कर्ण सिंह के सपनों की जीत है। जिन्होंने अपने पूरे जीवन में कर्मचारियों की भलाई की है। ग्रुप के चेयरमैन भारतभूषण ने सभी का धन्यवाद किया।
    बॉक्स
    प्रधान पद के उम्मीदवार
    रजवंत कौर-414 मत
    नीलकंठ शर्मा-403 मत
    रामकुमार गुर्जर-246 मत
    फोटो परिचय
    कुरुक्षेत्र। खुशी का इजहार करती नवनियुक्त प्रधान रजवंत कौर।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here