हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चार सूने मकान...

    चार सूने मकानों में चोरी

    Stolen, Houses, Cash, Jewellery, Rajasthan

    हजारों रुपए की नकदी सहित जेवरात पार

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। शहर के तीन अलग-अलग थाना इलाके में चोरों ने चार सूने मकानों में चोरी की वारदात को अन्जाम देकर हजारों रुपए की नकदी सहित जेवरात चुरा कर ले गए। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार वैशाली नगर के रहने वाले हिमांशु पंजाबी ने मामला दर्ज कराया कि वीरवार को घर में कोई नहीं के कारण दिन-दहाडे अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चुराकर ले गया। वहीं सन्नी आदिवाल निवासी ई ब्लाक वैशालीनगर ने मामला दर्ज करवाया कि 23 मई को वह परिवार सहित कही गया हुआ था।

    गत एक दिन पहले लौटा तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ था और सोने चांदी के जेवरात व नगदी गायब थी। पुलिस के अनुसार यज्ञदत नगर नाथ जी की थडी के रहने वाले हरिशंकर ने मामला दर्ज करवाया कि 30 मई को अपने परिवार के साथ लक्ष्मी नगरनिवारु रोड पर गया था घर में कोई नहीं था। इस दौरान चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर मकान के अन्दर से गैस सिलेंडर व अन्य सामान चुरा कर ले गए।

    पुलिस के अनुसार अनिल कुमार निवासी सेलेब्रेर्टी होम जयसिंहपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि तीस मई अपने किसी रिश्तेदार के यहा गया हुआ था इस पिछे से रात्रि में अज्ञात चोर घर मे घुसकर हजारों रुपए का कीमती सामान चुरा कर ले गए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।