हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    AAP Delhi: होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलेगा? : आतिशी

    Delhi News
    Aam Aadmi Party Delhi: होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलेगा? : आतिशी

    AAP Delhi: नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी दिल्ली ने बार एक फिर भाजपा के वायदों और दावों पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशि (Atishi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 8 मार्च को हर महिला के खाते में 2500 जमा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक इस योजना का रजिस्ट्रेशन तक शुरू नहीं हुआ है, जिससे महिलाओं में निराशा बढ़ रही है। Delhi News

    दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही हैं | Delhi News

    मंगलवार को आतिशि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में महिलाओं के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा है कि भाजपा द्वारा किया गया दूसरा वादा, होली के अवसर पर हर महिला को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का था, जोकि अब तक सिरे नहीं चढ़ा है, लगता है वो भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा। आप नेता ने कहा कि होली में अब केवल 3 दिन बचे हैं, लेकिन दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि उनके घर में फ्री सिलेंडर कब पहुंचेगा।

    महिलाओं का कहना है कि भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि 14 मार्च, होली के दिन, दिल्ली की सभी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलेगा या नहीं। आतिशी ने कहा है कि महिलाएं आरोप लगा रही हैं कि अगर 2500 का वादा केवल एक ‘जुमला’ निकला, तो फ्री सिलेंडर का क्या होगा? दिल्ली की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष रेखा गुप्ता से जवाब मांगा है कि क्या होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा या फिर यह भी एक चुनावी वादा बनकर रह जाएगा? Delhi News

    Haryana School Education News: शिक्षा विभाग की नई योजना, विद्यार्थियों को नए सत्र से पहले मिलेंगी पु…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here