हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    Blood Donation Camp: केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर जगाधरी विधानसभा में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर,113 युनिट रक्त इकट्ठा हुआ – पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    Jagadhri News
    Jagadhri News: केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर जगाधरी विधानसभा में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर,113 युनिट रक्त इकट्ठा हुआ - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में केन्द्रीय कैबिनेट ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर आज जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी शहर की पंजाबी धर्मशाला में भाजपा की जगाधरी विधानसभा टीम ने रक्तदान शिविर आयोजित किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में केन्द्रीय कैबिनेट ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर आज जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी शहर की पंजाबी धर्मशाला में भाजपा की जगाधरी विधानसभा टीम ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। Jagadhri News

    पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि केन्द्रीय कैबिनेट ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर की बिना खर्ची बिना पर्ची की नीतियों की हरियाणा सहित पूरे भारतवर्ष में प्रशंसा हो रही है।आज केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 113 युनिट इकट्ठा हुआ, रक्तदान शिविर में हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने भी रक्तदान किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया व उनका हौंसला बढाते हुए कहा कि हर समस्या का का कुछ न कुछ विकल्प ढूंढ निकाला गया है। लेकिन ब्लड का कोई विकल्प नहीं है। Jagadhri News

    खून की कमी को केवल ब्लड डोनेशन के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। जब ब्लड बैंक में रक्त होगा, तभी लोगों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से शरीर में उर्जा आती है, नए रक्तकोष बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरूस्ती आती है।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है और ह्रदय रोग, कैंसर जैसे घातक बीमारियों का खतरा कम होता है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि रक्तदान को महादान भी कहा जाता है क्योंकि इसका कोई भी विकल्प नहीं है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।

    इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष जगाधरी शहर पार्षद प्रियंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष छछरौली गौरव गोयल, मंडल अध्यक्ष जगाधरी ग्रामीण कृष्ण खदरी, मंडल अध्यक्ष प्रतापनगर अमित कुमार, मौडल महामंत्री सीमा गुलाटी, मंडल महामंत्री संदीप राय, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद अरुण कुमार, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद रूचि काम्बोज, पार्षद भानू प्रताप सिंह, पार्षद अंकित गोयल साथ रहें। Jagadhri News

    यह भी पढ़ें:– Haryana in Bollywood: सिर्फ 300 रुपये में बना दी इतिहास रचने वाली फिल्म