हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नहर में नहाने...

    नहर में नहाने गए छात्र की संदिग्ध मौत

    Death, Student, Bathing, Canal, Sensation, Police, Bhiwani, Haryana

    पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

    भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। शहर में एक दिन पहले लापता हुए युवक का नहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मृतक अपने साथियों के साथ शुक्रवार दोपहर को नहर में नहाने गया था और देर रात तक वापस नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

    भोजा वाली देवी मंदिर के पास रहने वाला मृतक 12वीं कक्षा का छात्र अमन नया बाजार में 4-5 साथियों के साथ घर से नहर में नहाने के लिए निकला। देर शाम तक अमन के घर ना पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। कोई सुराग ना मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। साथ ही परिजन देर रात तक अमन की तलाश में पूरे शहर को छान रहे थे।

    हैरानी की बात ये रही की अमन के साथ नहाने गए युवकों ने अपने या अमन के घर इस घटना के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। लेकिन शनिवार को एक युवक ने अपने पिता को पूरी घटना बताई कि किस प्रकार नहर में नहाते अमन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर
    रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।