हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा तिरंगा शौर्य ...

    तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

    Karnal News
    Karnal News: तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

    बहादुर सेना और देश के मजबूत नेतृत्व को नमन-हरविंद्र कल्याण | Karnal News

    • तिरंगा लिए 30 स्थानों से यात्राएं पहुंची रामलीला ग्राउंड

    करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को प्रमाण करने तथा देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के लिए आज यहां तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 30 स्थानों से निकाली गई यात्राएं शाम पांच बजे रामलीला ग्राउंड पहुंची। हाथों में भारत की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लिए यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। Karnal News

    हल्की बारिश के बावजूद लोग यात्रा के समापन अवसर पर रामलीला मैदान में डटे रहे। लोक संपर्क व भाषा विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति के गीतों ने लोगों के उत्साह को दुगुना कर दिया। काफी संख्या में महिलाओं ने भी यात्रा में शिरकत की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरिवन्द्र कल्याण ने देश की बहादुर सेना और मजबूत नेतृत्व को नमन करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने तीन दिन में ही पाकिस्तान को घुटने टेकने को विवश कर दिया।

    उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक उत्साहित है, खुश है और सुरक्षित महसूस कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की घटना के बाद हर व्यक्ति का खून खोल रहा था। यह घटना देश की एकता, अखंडता, आस्था के साथ-साथ भारत के विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प हमला थी। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत झांसी की रानी वाला देश है। श्री कल्याण ने अपील की कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर व्यक्ति ईमानदारी से कर्तव्य निभाए। Karnal News

    पूर्व सांसद संजय भाटिया ने यात्रा में शामिल लोगों का आभार जताते हुए कहा कि दुनिया के इतिहास में ऐसा कोई युद्ध नहीं हुआ है जिसमें दुश्मन ने तीन दिन के भीतर ही घुटने टेक दिए हों। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का एक भी हमला सफल नहीं होने दिया गया। उन्होंने इसके लिए सेना और देश के नेतृत्व को सलाम किया। भाजपा की प्रदेश महासचिव अर्चना गुप्ता ने तीनों सेनाओं के वीर जांबाजों के पराक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि आज विश्व में देश का गौरव बढ़ा है।

    इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान आज पूरे देश व प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। हर हलके में ऐसी यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इंद्री में 18 को और उचानी गांव में 17 मई को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। श्री कश्यप ने कहा कि देश को अपने वीर सैनिकों पर गर्व है।

    करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि वीर जवानों के पराक्रम को पूरे विश्व ने देखा है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का आभार जताते हुए कहा कि देश के वीर सैनिकों ने ऐसा काम करके दिखाया है जिसका उल्लेख इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। पाकिस्तान को पता चल गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नींव बहुत मजबूत हो चुकी है। भारत ने अपनी शर्तों पर युद्ध विराम किया है। आज देश के 150 करोड़ लोगों को मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। Karnal News

    असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि तीन दिन के अंदर की देश के बहादुर सैनिकों ने पाकिस्तान को उसकी औकात का अहसास करा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीर जवानों का हौसला बढ़ाया है। श्री राणा के अनुसार देश की जनता को सेना और प्रधानमंत्री पर गर्व है। लोग पीएम व सेना से साथ हैं। उन्होंने आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए सेना का आभार जताया।

    नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि सिंदूर ऑपरेशन एक साहसिक फैसला था जिसमें पाकिस्तान को 3 दिन में ही घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने पाक के घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब देने लिए वीर सैनिकों को सलाम किया। कहा कि भारत को किसी भी सूरत में कमजोर नहीं समझा जाना चाहिए। देश हर तरह से सक्षम है। Karnal News

    इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व चेयरमैन निर्मल बैरागी, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजप के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेद पाल, जिला प्रभारी भारत भूषण, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, बृज गुप्ता, मेघा भंडारी, प्रीतपाल पन्न, त्रिलोचन सिंह, डॉ अशोक, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन व अन्य मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– YouTuber Jyoti Malhotra: हिसार की महिला यूट्यूबर ज्योत्रि मल्होत्रा निकली ISI एजेंट, जाने इस महिला की जन्म कुंडली