हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    Corona Positive: यमुनानगर की महिला कोरोना पॉजिटिव

    Yamuna Nagar News
    Yamuna Nagar News: यमुनानगर की महिला कोरोना पॉजिटिव

    फोर्टिस अस्पताल मोहाली में महिला को कराया गया भर्ती

    यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Yamuna Nagar Corona Positive: यमुनानगर की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला की तबीयत बिगडऩे पर उसे उपचार के लिए मोहाली के फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला मोहाली में उपचाराधीन है। कोरोना का पहला केस मिलते ही जिले में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। इसके अलावा मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड आरक्षित किया गया है।

    स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी – पूनम चौधरी

    सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने कहा कि महिला समागम में गई थी। ओर वहीं से उसे सीधे मोहाली में भर्ती कराया गया। जहां से उनके कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। जिला नागरिक अस्पताल में भी पांच बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। लोगों को किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों में लक्षण मिलेंगे केवल उनकी ही जांच की जाएगी। Yamuna Nagar News

    यह भी पढ़ें:– Railway Station: रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, दो घायल