हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाड़ी से खींचक...

    गाड़ी से खींचकर मारपीट करने व मोबाइल छीनने का आरोप

    Kairana
    Kairana गाड़ी से खींचकर मारपीट करने व मोबाइल छीनने का आरोप

    कैराना। बसेड़ा निवासी व्यक्ति ने चार लोगों के खिलाफ गाड़ी से बाहर खींचकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से मारपीट करने व मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है।

    क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी फारूक ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े दस बजे वह अपनी गाड़ी में सवार होकर कैराना से गांव वापिस जा रहा था। जैसे ही वह गांव में स्थित कब्रिस्तान के निकट पहुंचा, तभी वहां पहले से ही लाठी-डंडों तथा तमंचे से लैस इंतजार, बाबर, शौकीन उर्फ बुच्चा व सरवेज उर्फ मोटा निवासीगण ग्राम रामड़ा ने जबरदस्ती उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे गाड़ी से बाहर खींचकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी इंतज़ार ने मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन भी निकाल लिया, जिसके चलते वह कही पर फोन भी नही कर पाया। वहां से गुजर रहे लोगो ने उसे बामुश्किल आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद, आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। आरोप है कि आरोपी इंतजार बदमाश किस्म का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ गैंगस्टर आदि के मुकदमें दर्ज है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।