हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    AC Auto Clean Feature: अब AC करेगा खुद अपनी सफाई, बढ़ेगी ठंडक और घटेगा खर्च

    AC Auto Clean Feature
    AC Auto Clean Feature: अब AC करेगा खुद अपनी सफाई, बढ़ेगी ठंडक और घटेगा खर्च

    AC Auto Clean Feature: अनु सैनी। गर्मियों में AC चलाने से पहले उसकी सर्विस करवाना जरूरी होता है। लेकिन इसके लिए न सिर्फ पैसे खर्च होते हैं, बल्कि कभी-कभी टेक्नीशियन का इंतजार भी करना पड़ता है। लेकिन अब बाजार में ऐसे स्मार्ट AC मौजूद हैं, जो खुद ही अपनी सफाई कर सकते हैं। अगर आपके पास भी ऐसा AC है, तो आप सर्विस पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं और कूलिंग को बेहतर बना सकते हैं।

    क्या है ऑटो क्लीन फीचर? AC Auto Clean Feature

    आजकल के कई आधुनिक एयर कंडीशनर्स में “ऑटो क्लीन” नाम का एक खास फीचर आता है। इसका काम है AC की अंदरूनी सफाई खुद से करना, ताकि आपको बार-बार साफ करवाने की जरूरत न पड़े। यह फीचर AC के रिमोट में एक खास बटन के रूप में होता है।

    ऑटो क्लीन मोड कैसे करता है काम?

    जब आप इस मोड को चालू करते हैं, तो AC की अंदर की यूनिट में मौजूद पंखा तेज़ी से घूमने लगता है। इसका उद्देश्य होता है कि जो नमी हीट एक्सचेंजर पर जमी हुई है, वह पूरी तरह सूख जाए।
    यह नमी अक्सर बैक्टीरिया और फंगस को जन्म देती है, जिससे बदबू और गंदगी होती है।
    जब यह सूख जाती है, तो AC ज्यादा साफ और ताजगी देने वाला हो जाता है। यह प्रोसेस लगभग 15 से 30 मिनट तक चलता है – ठीक वैसे जैसे वॉशिंग मशीन में कपड़े सुखाए जाते हैं।

    कैसे पता करें कि आपके AC में है ये फीचर या नहीं? AC Auto Clean Feature

    अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके AC में ऑटो क्लीन फीचर है या नहीं, तो ये दो तरीके अपनाएं:-
    1. यूज़र मैन्युअल देखें – इसमें फीचर्स की जानकारी होती है।
    2. रिमोट कंट्रोल पर नज़र डालें – अगर रिमोट पर “Auto Clean” या इसी तरह का कोई बटन है, तो समझिए यह फीचर आपके AC में मौजूद है।
    ये फीचर कितनी मददगार है?
    ऑटो क्लीन फीचर आपके AC को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह नियमित साफ-सफाई (Soft Cleaning) का विकल्प बन सकता है। लेकिन ध्यान रहे, इससे हार्ड सर्विस की जरूरत खत्म नहीं होती।
    ध्यान रखें ये जरूरी बातें
    हर 3-4 दिन में ऑटो क्लीन मोड का इस्तेमाल करें, ताकि AC की परफॉर्मेंस बनी रहे।
    हर सीजन की शुरुआत और अंत में AC की हार्ड सर्विस जरूर करवाएं।
    यह फीचर सॉफ्ट सर्विस का अच्छा विकल्प है, लेकिन यह मशीन को खोलकर की जाने वाली हार्ड सर्विस का स्थान नहीं ले सकता।
    अगर आपके AC में ऑटो क्लीन फीचर है, तो आप खुद ही उसे साफ कर सकते हैं। इससे न केवल पैसों की बचत होती है, बल्कि AC की ठंडक और उम्र भी बढ़ती है। आज ही अपने रिमोट को चेक कीजिए – क्या पता, ये सुविधा आपके पास पहले से ही मौजूद हो!