हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Hanumangarh: साजिश के तहत विद्युत व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप

    Hanumangarh News
    Hanumangarh: साजिश के तहत विद्युत व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप

    राजस्व हानि पहुंचा रही एफआरटी के ठेकेदार/फर्म को ब्लैकलिस्ट कर हटाने-कार्रवाई की मांग

    हनुमानगढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठेके की शर्तांे का उल्लंघन कर टाउन क्षेत्र में साजिश के तहत विद्युत व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सोमवार को भाजपा नगर मण्डल टाउन के कार्यकर्ताओं ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता से मुलाकात कर उन्हें लिखित में शिकायत की। ज्ञापन के जरिए विभाग को राजस्व हानि पहुंचा रही एफआरटी के ठेकेदार/फर्म को ब्लैकलिस्ट कर हटाने व कार्रवाई करने की मांग भी की गई। नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल के अनुसार हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर टाउन में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए ठेके पर एफआरटी कार्यरत है। Hanumangarh News

    उन्होंने आरोप लगाया कि टाउन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत ठेकेदार/फर्म की ओर से ठेके की शर्तांे का उल्लंघन करते हुए विभाग को राजस्व हानि पहुंचाते हुए सोची-समझी साजिश के तहत विद्युत व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से निरंतर दबंगाई एवं मनमानीपूर्ण रवैया अपनाकर ठेके की शर्तांे के विपरीत आधे से भी कम एवं अप्रशिक्षित कर्मचारियों से कार्य लिया जा रहा है। वहीं शर्तांे के अनुसार निर्धारित गाड़ियां व स्टॉफ नहीं लगाया गया है तथा मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करते हुए अधिक बिल उठाया जा रहा है। ठेके की शर्तांे के विपरीत फाल्ट ठीक करने के लिए गाड़ी व कर्मचारी कम रखे गए हैं।

    अप्रशिक्षित एवं संदिग्ध किस्म के कई युवकों को कार्य पर रखा गया है। आमजन की ओर से फाल्ट ठीक करने में लापरवाही की शिकायत पर एफआरटी के कर्मचारी ठेकेदार की शह पर आमजन से लड़ाई-झगड़ा करने में भी गुरेज नहीं करते। अवैध रूप से फाल्ट ठीक करने के नाम पर जबरन वसूली कर रहे हैं। अधिकांश मामलों में फाल्ट ठीक करने में जानबूझकर 8-10 घंटों तक देरी की जा रही है ताकि उपभोक्ता से अवैध वसूली की जा सके। रात्रि 10 बजे के बाद होने वाले अधिकांश फाल्ट अगले दिन सुबह ही ठीक किए जा रहे हैं। रात्रि के समय पूरे क्षेत्र में केवल एक गाड़ी पर दो-तीन कर्मचारी ही होते हैं। उनमें से भी कई नशे की हालत में पाए जाते हैं।

    एफआरटी ठेकेदार की ओर से कम कर्मचारी नियुक्त कर भ्रष्टाचार करते हुए अधिक बिल उठाकर सरकार को राजस्व हानि पहुंचाई जा रही है। बंसल ने कहा कि टाउन के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में नकारा एफआरटी के कारण जनता में बहुत आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि इस संबंध में जांच कर तुरंत प्रभाव से टाउन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत एफआरटी/ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करते हुए उन्हें हटाकर अन्य किसी उपयुक्त ठेकेदार/संस्था को विद्युत फाल्ट ठीक करने का कार्य देकर आमजन को राहत पहुंई जाए। साथ ही विभाग को राजस्व हानि पहुंचाने के दोषी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए। Hanumangarh News

    चक्काजाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा