हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Drugs smugglers Arrested: ड्रग्स तस्करी करते हुए 3 आरोपी काबू

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    चार हजार नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

    Drugs smugglers Arrested: हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने बस स्टैंड के पास स्थित एक कार्गाे कंपनी के ऑफिस के बाहर से बाइक सवार एक युवक को प्रतिबंधित प्रेगाबलिन के चार हजार नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस अग्रिम अनुसंधान में जुटी है। पुलिस के अनुसार टाउन थाना के एएसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर को गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

    गश्त के दौरान पुलिस टीम ने टाउन से जंक्शन रोड स्थित चन्द्रा कार्गो ऑफिस के सामने बाइक नम्बर आरजे 31 एसक्यू 9667 पर सवार निर्मल सिंह (27) पुत्र दयाल सिंह रायसिख निवासी वार्ड 14, करणीसर, 35 एसएसडब्ल्यू पीएस सदर के कब्जे से प्रतिबंधित प्रेगाबलिन के चार हजार नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने मौके से निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई सत्यनारायण के सुपुर्द किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई जसवंत सिंह, हैड कांस्टेबल मुरारीलाल, कांस्टेबल चेतन प्रकाश व रोहताश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में एएसआई जसवंत सिंह की विशेष भूमिका रही।

    6.33 ग्राम चिट्टा बरामद, प्रौढ़ गिरफ्तार

    हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने 6.33 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर प्रौढ़ को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान तलवाड़ा झील थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस के अनुसार संगरिया थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई प्रमोद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम बुधवार रात्रि को गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

    गश्त के दौरान पुलिस टीम ने पन्नीवाली से फतेहपुर रोड पर रोही फतेहपुर में नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने वहां से जा रहे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी तलाशी ली तो 6.33 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने हेरोइन बरामद कर मौके से अल्लादित्ता उर्फ भालू (46) पुत्र खुशी मोहम्मद निवासी वार्ड सात, गांव फतेहपुर को गिरफ्तार किया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान तलवाड़ा झील थाना प्रभारी एसआई रजनदीप कौर को सौंपा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रमोद सिंह, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, कालूराम, कांस्टेबल लक्ष्मणराम, जयनारायण व विजय कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल जयनारायण की विशेष भूमिका रही।

    मकान में दबिश, अफीम-पोस्त बरामद

    हनुमानगढ़। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने एक घर में दबिश देकर अफीम और डोडा पोस्त बरामद किया। हालांकि आरोपी पिता-पुत्र पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। इस संबंध में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गोगामेड़ी थाना प्रभारी एसआई सन्तोष ढाका के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव परलीका में जगदीश व उसके पुत्र हैप्पी बाजीगर के घर में दबिश दी।

    फरार हुए पिता-पुत्र, प्रकरण पंजीबद्ध | Hanumangarh News

    दबिश के दौरान घर से 230 ग्राम अफीम व 5 किलो 260 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस के आने की भनक लगते ही जगदीश पुत्र करतार सिंह बाजीगर व उसका पुत्र हैप्पी पुत्र जगदीश बाजीगर फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान भादरा थाना प्रभारी भूपसिंह सहारण के सुपुर्द किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सन्तोष ढाका, एएसआई महेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल नरसीराम, मोनू, बाबूलाल, पुष्पा, राजेन्द्र कुमार व विकास कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर के हैड कांस्टेबल प्रवीण व कांस्टेबल विकास कुमार तथा गोगामेड़ी थाना के कांस्टेबल मोनू का विशेष योगदान रहा।

    सात ग्राम हेरोइन बरामद, युवक गिरफ्तार

    हनुमानगढ़। तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने सात ग्राम हेरोइन बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान की गई कार्रवाई के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार तलवाड़ा झील थाना प्रभारी एसआई रजनदीप कौर के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर को गश्त कर रही थी।

    गश्त के दौरान पुलिस टीम ने रोही तलवाड़ा झील में हनुमान मंदिर के नजदीक कार्रवाई करते हुए बलविन्द्र सिंह (32) पुत्र देशराज रायसिख निवासी वार्ड 18, तलवाड़ा झील के कब्जे से सात ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। मौके से बलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान संगरिया थाना के एसआई प्रमोद कुमार के सुपुर्द किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रजनदीप कौर के अलावा कांस्टेबल देशराज, अमनदीप, कृष्ण कुमार व तेजेन्द्रसिंह शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल देशराज की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News

    New India Cooperative Bank scam Updates: न्यू इंडिया कॉपरेटिव बैंक घोटाले में एक और बड़ा खुलासा!