हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल जमीनी विवाद क...

    जमीनी विवाद को लेकर तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस ने मौके पर पहुंच पाया स्थिति पर नियंत्रण

    Kaithal
    Kaithal: जमीन पर कब्जे को लेकर पाड़ला गांव में।खेत में इकठ्ठा हुए ग्रामीण

    दो सगे भाईयों के बीच है जमीन का विवाद | Kaithal

    • भाजपा जिला महामंत्री पर उसके ही भाई ने लगाए जमीन कब्जाने के आरोप

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal: भाजपा के जिला महामंत्री रामपाल राणा पर बाहर से आदमी बुलाकर खेतों की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। गांव पाडला में रहने वाले रामपाल के ही छोटे भाई रणदीप सिंह राणा ने ये आरोप लगाए हैं। जैसे ही रामपाल राणा के भेजे गए आदमी खेत पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो इसकी सूचना रणदीप के पास पहुंच गई। वह तुरंत परिवार व ग्रामीणों के साथ खेत में पहुंचा और पुलिस को डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सदर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर वहां बुलाए गए सभी आदमी मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके पर कुछ युवकों को डिटेन भी किया है, जिनसे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं विवादित जमीन पर बुआई के लिए खड़े एक ट्रैक्टर को भी पुलिस थाने में लेकर आई है। Kaithal

    रामपाल राणा के भाई रणदीप राणा ने कहा कि उसका भाई भाजपा नेता होने की धौंस जमाता है, जिस कारण पुलिस भी दबाव में रहती है, पहले भी उस पर सड़क दुर्घटना का झूठा केस दर्ज करवा दिया था। जिसमें रामपाल राणा ने आरोप लगाया था कि उसे शक है कि उसके भाई रणदीप ने उसका एक्सीडेंट करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो जांच में रणदीप निर्दोष पाया गया था। उनका गांव में करीब 16 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चला हुआ है। जिस पर रामपाल जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। रणदीप ने बताया कि उसने जमीन के कुछ एकड़ में मिट्टी बेच दी थी, जिसका हिसाब वह देने के लिए तैयार है, लेकिन रामपाल उनकी कोई बात नहीं मान रहा है।

    4 भाइयों के पास है 64 एकड़ जमीन | Kaithal

    रणदीप राणा ने कहा कि वे 4 भाई हैं और उनके पास करीब 64 एकड़ जमीन घर की है। इसके बावजूद जमीन के एक टुकड़े पर उनका आपसी विवाद है। कुछ जमीन बाद में भी खरीदी गई है। कहा कि खेत का बंटवारा करीब 20 वर्ष पहले हो चुका है। यहां पर 10 एकड़ में वह और 6 एकड़ रामपाल राणा फसल उगाता है। अब रामपाल चाहता है कि आगे जमीन की बुआई वह कर, जबकि ट्यूबवेल भी हमारा है और जमीन में कई वर्षों से पाइप लाइन भी उसने दबाई हुई है। आज रामपाल राणा सैंकड़ों युवक लेकर कब्जा लेने के लिए गांव में पहुंचा था, उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस के आने के बाद अधिकतर युवक मौके से फरार हो गए और कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।

    रणदीप ने उसकी जमीन की मिट्टी बेची: रामपाल

    रामपाल राणा ने कहा कि उसने अपने भाई को अपने हिस्से की जमीन देकर बराबरी दी थी और उसको रास्ता भी दिया हुआ है। इसके बावजूद उसने उसके खेत की जमीन से मिट्टी उठाकर बेच दी। जबकि पंचायत में 4 फैसले भी हो चुके हैं, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। Kaithal

    दो भाईयो के जमीनी विवाद का मामला: एसएचओ

    मौके पर पहुंचे सदर थाना एसएचओ सनेष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। 2 भाइयों में खेत की जमीन को लेकर विवाद है। पहले भी इन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी हुई है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। फिलहाल किसी की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिली तो कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।

    यह भी पढ़ें:– Meter Box Fire: मीटर बॉक्स में लगी आग, 10-12 मीटर जले, हजारों का नुक्सान