हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुरुक्षेत्र म...

    कुरुक्षेत्र में बदमाशों की दहशत, एनएच-44 पर होटल के बाहर बदमाशों ने दनादन की फायरिंग, 20 गोलियां चलाई

    Kurukshetra
    Kurukshetra: घटनास्थल पर जांच करते डीएसपी रामकुमार व अन्य, घटनास्थल पर पड़ा गोली का खोल।

    बिना नंबर की बुलेट पर आए युवकों ने चलाई गोलियां, रिसेप्शन पर फैंकी पर्ची

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Kurukshetra News: जून माह में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में बदमाशों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित एक हॉटल पर गुरुवार सुबह बुलेट सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश 20 राउंड गोलियां चलाकर भाग गए। फायरिंग में 3 गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। गोलियों की आवाज सुनकर कोई हॉटल से बाहर नहीं आया तो बदमाशों ने होटल के रिसेप्शन पर पर्ची फेंक दी।

    इसमें नाम के साथ एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। गोली चलाए जाने की खबर पाकर शाहाबाद के डीएसपी रामकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने रिसेप्शन पर मिली पर्ची को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पर्ची पर कौशल चौधरी के नाम के साथ एक विदेशी मोबाइल नंबर लिखा है।

    जांच के लिए बनाई 7 टीमें | Kurukshetra News

    शाहाबाद के डीएसपी रामकुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि बिना नंबर की बुलेट पर दो लोगों ने आकर अमन हॉटल के बाहर फायरिंग की है। इनके द्वारा 20 राऊंड फायरिंग की गई है। कोई इंजरी नही हुई है लेकिन कुछ कारों की शीशे टूटे हैं। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मामले की छानबीन के लिए 7 टीमें गठित कर दी गई हैं। रिसेप्शन पर मिली पर्ची को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। बदमाशों को किसी भी सूरत मे बख्शा नही जाएगा। हर पहलु से घटना की जांच की जा रही है।

    पहले हॉटल मे गए, रिसेप्शन पर कोई नही मिला तो की फायरिंग

    जानकारी के अनुसार बुलेट पर सवार हो दोनो बदमाश हॉटल के अंदर गए, रिसेप्शन पर कोई न मिलने के चलते कई फायर किए। कुछ देर बाद दोनों बदमाश होटल से बाहर आए और बाहर भी फायरिंग कर दी। यहां बदमाशों ने गाडि?ों को निशाना बनाया। इसमें एक स्विफ्ट समेत 3 गाड़ियों के शीशे टूट गए। बदमाशों ने यहां पर अंदर व बाहर कुल 20 राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए। Kurukshetra News

    दो सप्ताह मे दूसरी घटना

    शाहाबाद क्षेत्र मे ही दो सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 13 जून को शराब कारोबारी शांतनु की मीना मार्केट में 7 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, शांतनु हत्याकांड में पुलिस गैंगस्टर रोमिल का एनकाउंटर कर चुकी है व कई आरोपियों को काबू कर चुकी है। लेकिन यह घटना दर्शा रही है कि बदमाश बेखौफ हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें:– अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस: कैथल में 5 हजार लोगों ने नशा ना करने की ली शपथ