हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश Shri Gurusar ...

    Shri Gurusar Modia: शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्रों ने नशा मुक्ति एवं वृक्षारोपण का दिया सन्देश

    Shri Gurusar Modia News

    कई औषधीय और छायादार पौधे रोपित किए

    श्री गुरुसर मोडिया (सच कहूँ ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में नशा मुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. नवजोत गिल के निर्देशन में हुआ। कॉलेज विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों ने समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। Shri Gurusar Modia News

    इसके उपरांत कॉलेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर कई औषधीय और छायादार पौधे लगाए गए। प्राचार्या डॉ. गिल ने संदेश दिया कि ह्यएक स्वस्थ जीवन के लिए नशे से दूरी और प्रकृति से निकटता आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना जागृत करना था। Shri Gurusar Modia News

    Himachal Pradesh: डेरा सच्चा सौदा के हिमाचल के 85 मैंबर सुंदर लाल इन्सां ने सड़क पर घायल पड़े युवक की …