हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Hanumangarh kidnapping: घर से किशोरी को उठाकर ले गए बाइक सवार

    Hanumangarh News
    Kidnapping Case

    Hanumangarh kidnapping: हनुमानगढ़। फेफाना थाना क्षेत्र के एक गांव से बाइक पर सवार होकर आए तीन-चार व्यक्ति घर में अकेली किशोरी को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गए। किशोरी की माता की रिपोर्ट के आधार पर फेफाना पुलिस थाना में एक नामजद व दो-तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh kidnapping News

    पुलिस के अनुसार एक महिला ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि बुधवार की सुबह 11 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। तभी संजय पुत्र शीशपाल मेघवाल निवासी चारणवासी व 2-3 अन्य व्यक्ति मोटर साइकिलों पर सवार होकर आए और उसकी पुत्री को उठाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गए। उसे अंदेशा है कि संजय व उसके साथी उसकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर संजय व 2-3 अन्य के खिलाफ अपहरण के आरोप संबंधी धाराओं के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल संतलाल के सुपुर्द की है। Hanumangarh kidnapping News

    Gujarat High Court: कोर्ट की सुनवाई के दौरान ‘शौच’ करता लाइव दिखाई दिया व्यक्ति! वीडियो वायरल