हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एक्सप्रेस वे ...

    एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई वोल्वो बस , तीन सवारियों की दर्दनाक मौत

    Firozabad
    Firozabad एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई वोल्वो बस , तीन सवारियों की दर्दनाक मौत

    फिरोजाबाद ( विकास पालीवाल ) । दिल्ली से सवारियां लेकर जालौन जा रही प्राइवेट बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में बस में आगे बैठीं तीन सवारियां की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन घायल हो गए। यूपीडा एवं नगला खंगर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल तथा सैफई पीजीआई में भर्ती कराया । आज शनिवार को दिल्ली से करीब 45 सवारियों को लेकर जालौन जा रही फौजी ट्रेवल्स की प्राइवेट बस, जिसको बस चालक राहुल चल रहा था, वो जब नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत 68.300 किलोमीटर माइल स्टोन के समीप पहुंची। तभी अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई।

    इसके चलते प्राइवेट बस नियंत्रित होकर आगे जा रहे टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई। जिससे बस का आगे और बाएं तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार टक्कर के बाद आगे बस में बैठी तीन सवारियां नीचे गिर गईं जो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर आई यूपीडा एवं नगला खंगर की पुलिस टीम ने दो घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है। नगला खंगर के थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि बस में बैठी सवारियों में अंशुल निवासी थाना कोंच जिला जालौन, उमा देवी निवासी पश्चिम विहार दिल्ली तथा यशिका सिरोठिया निवासी स्टेशन रोड तुलसी नगर थाना कोतवाली उरई जिला जालौन शामिल हैं। वहीं एक मृतक की पहचान बिजेंद्र उर्फ पप्पू निवासी उरई, जिला जालौन के रूप में हुई है। जबकि दो अन्य की पहचान की जा रही है।

    – एसपी ग्रामीण ने ये दी जानकारी

    एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि भीषण हादसा शनिवार सुबह लगभग तीन बजे हुआ है। एक स्लीपर गाड़ी सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई, जिससे यह हादसा हुआ। इसमें जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। इस हादसे में एक मृतक की पहचान हुई है. बाकी शवों की शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल से दुर्घनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात शुरू कराया गया है।