हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Bhakra Canals Regulation: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन इस दिन तक रहेगा प्रभावी!

    Bhakra Canals Regulation
    Bhakra Canals Regulation

    2 जुलाई से 10 जुलाई तक रहेगा प्रभावी | Bhakra Canals Regulation

    हनुमानगढ़। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से मंगलवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक रेगलुेशन जारी किया गया। यह रेगलुेशन 2 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मम्मड़खेड़ा (एमएमके) नहर में 255 क्यूसेक, जोड़कियां (जेआरके) में 375, संगरिया (एसएनजी) में 381, भगतपुरा (बीजीपी) में 419, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 539, नगराना (एनजीडी) में 547, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 795, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 845, करनीसिंह (केएसडी) में 1200, मोडिया (एमओडी) में 1360, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1369, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1382, हरिपुरा (एचआरपी) में 1395, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1530, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1745, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1756, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1769, अमरपुरा (एएमपी) में 1862, मोरजण्डा (एमजेडी) में 2072, रतनपुरा (आरटीपी) में 2083, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 2111 व प्रतापपुरा (पीटीपी) नहर में 2216 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। Bhakra Canals Regulation

    जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी। नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Bhakra Canals Regulation

    Delhi NCR Weather forecast: दिल्ली-एनसीआर वालों को और मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट!