हमसे जुड़े

Follow us

32.2 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी परिवार की तरह...

    परिवार की तरह सभी एकजुट होकर सेवाएं दे रहे, यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: महापौर 

    Ghaziabad
    Ghaziabad परिवार की तरह सभी एकजुट होकर सेवाएं दे रहे, यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: महापौर 

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। गाजियाबाद जनपद में कांवड़ महोत्सव-2025 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शिवभक्तों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के निकट आर्मी टैंक स्थल पर श्रद्धालु कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान समूचा नगर निगम परिवार उत्साह से भरा नजर आया।पुष्प वर्षा कार्यक्रम में शहर विधायक संजीव शर्मा, पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, तथा निगम के अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार सहित पार्षदों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

    निगम ने बिछाए फूल, शिव भक्तों की सजाईं राहें

    महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन के अंतर्गत न केवल पुष्प वर्षा की गई, बल्कि कांवड़ियों की राहों में फूल बिछाकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से गाजियाबाद नगर निगम ने शिव भक्तों का अभिनंदन कर धार्मिक यात्रा को और भी पावन बनाया।

    सफाई मित्रों का हुआ विशेष सम्मान

    कांवड़ महोत्सव की सफलता में नगर निगम के सफाई मित्रों की भूमिका को महापौर, नगर आयुक्त और शहर विधायक ने विशेष रूप से सराहा। सभी ने न केवल सफाई मित्रों पर फूलों की वर्षा की, बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया गया। विधायक संजीव शर्मा ने कहा, “कांवड़ महोत्सव 2025 को सफल बनाने में सफाई मित्रों का योगदान अतुलनीय है।”

    निगम अधिकारी कर रहे हैं सेवा भावना से कार्य:मलिक

    नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम का प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी सेवा भाव से कांवड़ महोत्सव में जुटा हुआ है। पुष्प वर्षा कार्यक्रम का आयोजन भी इसी श्रृंखला का एक हिस्सा है, जो नगर निगम की सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    एक परिवार की तरह मिलकर कर रहे हैं कार्य”: महापौर

    महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ महोत्सव अत्यंत भव्य और व्यवस्थित रूप में मनाया जा रहा है। “नगर निगम का पूरा परिवार,अधिकारी, पार्षद, कर्मचारी और सफाई मित्र ,एकजुट होकर सेवा भाव से कार्य कर रहा है। यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।