हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश रक्षाबंधन पर ...

    रक्षाबंधन पर अनिल विज ने महिलाओं व बच्चों को दी ये बड़ी खुशखबरी

    Chandigarh
    Chandigarh रक्षाबंधन पर अनिल विज ने महिलाओं व बच्चों को दी ये बड़ी खुशखबरी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज घोषणा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। विज ने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से दिनांक 9 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।

    लिया यू टर्न, बोले नहीं करूंगा राजनीतिक दौरे

    अनिल विज ने 15 अगस्त से हरियाणा के दौरों के संबंध में कहा कि मैं राजनीतिक दौरे नहीं करूंगा, मैं कोई मीटिंग नहीं करूंगा, मैं कोई जलसा नहीं करूंगा। मेरा लोगों और नए व पुराने कार्यकर्तार्ओं से मिलने का कार्यक्रम है और यह कार्यक्रम कोई भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं शिथिल कार्यकर्ताओं और नाराज कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना चाहता हूं और मैं भाजपा को हरियाणा में बहुत मजबूत देखना चाहता हूं।