हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश Railway News:...

    Railway News: दिवाली को लेकर अभी ही भारतीय रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, जानकर आप भी हो जाओगे खुश

    Railway News
    Railway News: दिवाली को लेकर अभी ही भारतीय रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, जानकर आप भी हो जाओगे खुश

    Railway News: नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान लंबी छुट्टी जाने वालों के लिए राउंड ट्रिप (आने-जाने दोनों) का टिकट बुक कराने पर मूल किराये में 20 प्रतिशत छूट की घोषणा की है। रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस योजना का उद्देश्य त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ को नियंत्रित करना, बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाना और ट्रेनों का कुशल परिचालन सुनिश्चित करना है। यात्री जाने और वापसी यात्रा की बुकिंग एक साथ कराने पर ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। दोनों यात्राओं के लिए यात्री विवरण, यात्रा श्रेणी तथा मूल और गंतव्य स्थान की जोड़ी समान होनी चाहिये।

    घने जंगलों में मिलती है ‘भुटकी’ नाम की अनोखी सब्जी, भालुओं की है पहली पसंद, कीमत सुनकर खिसक जाएगी पैरों की जमीन

    इस योजना के अंतर्गत बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी और जाने की यात्रा 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर बीच की जा सकेगी, जबकि वापसी की यात्रा 17 नवंबर से एक दिसंबर के बीच शुरू होनी चाहिये। योजना के तहत बुकिंग के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) की 60 दिन की सीमा लागू नहीं होगी। यात्रियों को वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी। योजना के तहत बुकिंग सिर्फ कन्फर्म टिकटों मिलने पर ही करायी जा सकेगी। बुकिंग आॅनलाइन (आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप) या रेलवे आरक्षण काउंटर के माध्यम से की जा सकती है, लेकिन दोनों यात्राओं की बुकिंग का माध्यम एक समान होना चाहिए।

    इस योजना में बुक टिकटों पर किराया वापसी या संशोधन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इसके अलावा, रेल यात्रा कूपन, वाउचर, पास या पीटीओ जैसी अन्य छूटें लागू नहीं होंगी। रेलवे के अनुसार, यह योजना सभी श्रेणियों और ट्रेनों पर लागू होगी, जिसमें विशेष ट्रेनें (आॅन-डिमांड ट्रेनें) भी शामिल हैं, लेकिन फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों को इस योजना से बाहर रखा गया है। रेलवे ने सभी क्षेत्रीय रेलों के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को इस योजना को लागू करने और उसकी पुष्टि करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) को सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव करने तथा आईआरसीटीसी एवं कोंकण रेलवे कॉपोर्रेशन को सूचित करने को कहा गया है। रेलवे बोर्ड के निदेशक (यात्री विपणन) प्रवीण कुमार ने बताया कि यह योजना रेल मंत्रालय के वित्त निदेशालय की सहमति से प्रारंभ की गयी है, जिसका उद्देश्य त्योहारी सीजन में यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। रेलवे ने सभी यात्रियों से समय पर बुकिंग कर इस योजना का लाभ लेने की अपील की है।