
Bulandshahr Khurja Accident: बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। UP accident news
पुलिस के अनुसार, कासगंज थाना क्षेत्र के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान जा रहे थे। जब यह ट्रॉली अलीगढ़ बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से गुजर रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए।
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम पहुंची तथा घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि कई अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल और निजी चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। टक्कर मारने वाला टैंकर पुलिस की हिरासत में है और आगे की जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक | UP accident news
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु सड़क पर बिखर गए। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और एंबुलेंस टीम की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और टैंकर को कब्जे में ले लिया है तथा मामले की जांच जारी है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों का इलाज सुनिश्चित करना है। UP accident news
Delhi Metro fare hike 2025: दिल्ली मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी, आठ साल में पहली बढ़ा किराया