हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सरल और पारदर्...

    सरल और पारदर्शी टैक्स प्रणाली से छोटे व्यापारियों को मिल रहा लाभ: अजीतपाल त्यागी

    Ghaziabad
    Ghaziabad सरल और पारदर्शी टैक्स प्रणाली से छोटे व्यापारियों को मिल रहा लाभ: अजीतपाल त्यागी

    गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजीत पाल त्यागी ने राजनगर सेक्टर-10  स्थित प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में मौजूद व्यापारियों से भेंट कर जीएसटी  सुधारों के सकारात्मक प्रभावों  पर चर्चा की और सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। विधायक त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश की  कर प्रणाली में ऐतिहासिक सुधार किए जा रहे हैं। इससे सबसे अधिक लाभ  देश के छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारियों  को मिल रहा है।

    सरल टैक्स व्यवस्था, निश्चिंत व्यापारी: विधायक

    विधायक ने आगे कहा कि अब टैक्स प्रणाली अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापारी हितैषी बन गई है। अनावश्यक कर जटिलताओं से छुटकारा मिलने के कारण व्यापारी  बिना भय के व्यवसाय  कर पा रहे हैं। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि व्यापारी शांति से व्यापार करें और उसका लाभ उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचे।

    व्यापार मंडल का अभिनंदन, मोदी सरकार का आभार

    राजनगर सेक्टर-10 व्यापार मंडल के अध्यक्ष  अरुण गुप्ता ‘अरुण चांट वाले’  ने विधायक और मंडल की टीम का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा  जीएसटी  दरों में की गई कटौती  से व्यापारियों को बड़ा राहत मिली है। यह फैसला देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर व्यापारियों ने “घटी जीएसटी, बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार” जैसे नारों से सरकार के प्रति आभार जताया। विधायक अजीत पाल त्यागी ने सभी व्यापारियों को  नवरात्रि और दीपावली  की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पुष्प भेंट किए।भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी  ने बताया कि महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराने का अभियान लगातार जारी है।

    विधायक ने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर लिया  आशीर्वाद

    व्यापारी भ्रमण से पहले विधायक अजीत पाल त्यागी ने स्थानीय गुरुद्वारा  में पहुंचकर मत्था टेका  और देश-प्रदेश की समृद्धि के लिए  अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष  एस.एस. पुरी  ने विधायक व भाजपा पदाधिकारियों का  पटका पहनाकर  स्वागत किया।

    कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे मौजूद

    इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा,नामित पार्षद कपिल वशिष्ठ,गोल्डी सहगल,अनिल अरोड़ा,मानिक नागर, श्रीचंद चौहान,जेपी राणा,आर.सी. शर्मा,संजीव गुप्ता,हरीश राजौरा,अंकित त्यागी,नवीन पंडित,  मनोज सिंह,प्रदीप गुप्ता,*गणेश सिंह,कुलदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में  व्यापारी गण एवं सैकड़ों  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।