हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पंजाब के पूर्...

    पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी कांग्रेस में शामिल

    Chandigarh News
    Chandigarh News: अनिल जोशी को कांग्रेस पार्टी में शामिल करते भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिन्द्र सिंह राजा वड़िंग।

    जोशी ने बीते दिनों दिल्ली में राहुल गांधी से की थी मुलाकात

    • पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल व प्रधान सहित विपक्षी दल के नेता रहे मौजूद

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Anil Joshi: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री आखिरकार बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो ही गए। अनिल जोशी ने बीते दिनों ही दिल्ली जाकर राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी और उसके बाद साफ हो गया था कि वे कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। अनिल जोशी भाजपा से दो बार विधायक रहने के साथ ही पंजाब के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। Chandigarh News

    भाजपा के साथ लंबे समय का रिश्ता होने के बावजूद किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया था और बाद में वे शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस पार्टी में शामिल होते हुए अनिल जोशी ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी और खासकर राहुल गांधी की नीति और सोच से प्रभावित थे, जिस कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

    उन्होंने कहा कि वे किसी लालच या शर्त के साथ पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। वे अमृतसर क्षेत्र के साथ-साथ पूरे पंजाब में एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे और कांग्रेस पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे दिल से निभाएंगे। अनिल जोशी को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिन्द्र सिंह राजा वड़िंग द्वारा पार्टी में शामिल करवाया गया। इस मौके पर कई विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Fire: फैक्ट्री गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान