हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Mission Shakti: कचहरी में महिलाओं को किया जागरूक, बाजारों में बांटी प्रचार सामग्री

    Kairana News
    Kairana News: कचहरी में महिलाओं को किया जागरूक, बाजारों में बांटी प्रचार सामग्री

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Mission Shakti: मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत टीम ने जनपद न्यायालय परिसर में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वहीं, टीम की सदस्यों ने बाजारों में महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति-5.0 से सम्बंधित प्रचार सामग्री वितरित की। Kairana News

    मंगलवार को मिशन शक्ति व एंटी रोमिया की संयुक्त टीम महिला इंस्पेक्टर पिंकी गोस्वामी के नेतृत्व में जनपद न्यायालय परिसर में पहुंची। जहां पर टीम ने कचहरी प्रांगण में आई महिलाओं को मिशन शक्ति-5.0 के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत जागरूक किया। टीम ने सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर-112,1090,1076,108,102 आदि के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा, महिला पुलिसकर्मियों ने कस्बे बाजारों में महिलाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति से सम्बंधित प्रचार सामग्री वितरित करते हुए जागरूक किया। टीम में एसआई चंद्रशेखर, महिला कांस्टेबल स्वाति, मनीषा आदि शामिल रही। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– बेटे के साथ सुसाइड करने यमुना पर पहुंची महिला, पुलिस ने बचाया