हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कौशल विकास, त...

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा-उद्यमिता क्षेत्र में आगे बढ़ने का दिया संदेश

    Hanumangarh News
    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा-उद्यमिता क्षेत्र में आगे बढ़ने का दिया संदेश

    आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा का जिला युवा सम्मेलन आयोजित

    हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जंक्शन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला संयोजक प्रशांत सिहाग की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जोशी, आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक डॉ. भारत भूषण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, आईटी संयोजक पारस मिड्ढा, सोशल मीडिया संयोजक प्रवीण कटारिया, मंडल अध्यक्ष लूणाराम पूनिया, बलराज मान मौजूद रहे। Hanumangarh News

    सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि देश के भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, और इस प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्रों में आगे बढ़ें। बराड़ ने कहा कि युवा यदि दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य तय कर लें, तो देश को वैश्विक नेतृत्व दिलाने में कोई बाधा नहीं रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि युवा शक्ति देश की रीढ़ है और संगठन का भविष्य भी।

    अभियान का उद्देश्य उद्यमी के रूप में तैयार करना है

    उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से युवाओं को राजनीति, सामाजिक सेवा और विकास कार्यांे से जोड़ने के लिए समर्पित रही है। डेलू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य न केवल युवाओं को रोजगार देना है, बल्कि उन्हें रोजगार देने वाले उद्यमी के रूप में तैयार करना भी है। उन्होंने युवाओं को पार्टी की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़कर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला संयोजक प्रशांत सिहाग ने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं को एक दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज का युवा सक्षम, जागरूक और प्रतिबद्ध है, उसे सिर्फ सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

    सिहाग ने युवाओं से पार्टी के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल ने युवाओं से सार्वजनिक हित में वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में परिगणना प्रपत्र भरवाने में आमजन की मदद करने का आह्वान किया। सम्मेलन के अंत में युवा कार्यकर्ताओं ने जिले की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महेंद्र पूनिया, मदन पूनिया, सुभाष सहारण, अपरजोत बराड़, शीशपाल महला, मैनपाल बेनीवाल, जय सिंह, सोहन सोनी, अविनाश सहारण, सुरेंद्र खीचड़, मनीष भाटी, प्रमोद गाट, कपिल खिलेरी, अजय तरड़, रजत राव, प्रवीण कूकना सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। Hanumangarh News