हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Bhakra Canals Regulation: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन 1 दिसम्बर तक रहेगा प्रभावी

    Hanumangarh News
    Bhakra Canal Regulation:

    Bhakra Canals Regulation: हनुमानगढ़। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से शनिवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 23 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जोड़कियां (जेआरके) नहर में 180 क्यूसेक, संगरिया (एसएनजी) में 186, भगतपुरा (बीजीपी) में 224, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 344, नगराना (एनजीडी) में 352, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 600, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 650, करनीसिंह (केएसडी) में 1005, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1200, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1335, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1550 Hanumangarh News

    नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1561, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1574, अमरपुरा (एएमपी) में 1667, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1877, रतनपुरा (आरटीपी) में 1888, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1916, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 2021, हरिपुरा (एचआरपी) में 2034, दीनगढ़ (डीएनजी) में 2047, सूरतपुरा (एसटीपी) में 2056 व मोडिया (एमओडी) नहर में 2216 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी। नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Hanumangarh News