हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home खेल सेंट एमएसजी ग...

    सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन

    Sirsa News
    सरसा टीम के कप्तान वेदात्म वोहरा को सम्मानित करते प्रिंसीपल।

    राज्यस्तरीय सांसद खेल महोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता में सरसा टीम उपविजेता

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव भावदीन में आयोजित राज्यस्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025-26 की फुटबॉल प्रतियोगिता में सरसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। सरसा टीम का नेतृत्व सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल बॉयज विंग सरसा के छात्र वेदात्म वोहरा ने किया। फाइनल मुकाबला गुरुग्राम और सरसा के बीच खेला गया, जिसमें गुरुग्राम विजेता रहा। जबकि सरसा टीम उपविजेता बनी। Sirsa News

    वेदात्म वोहरा रहे उत्कृष्ट रक्षक

    सरसा टीम के कप्तान वेदात्म वोहरा, जो सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र हैं, ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ रक्षक यानी बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को देखते हुए वेदात्म वोहरा का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो सरसा जिले के लिए गर्व की बात है। सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल बॉयज विंग के डायरेक्टर प्रिंसीपल अजय धमीजा इन्सां ने सरसा टीम और कप्तान वेदात्म को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News