हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home कैथल पोलड़ और कांगथ...

    पोलड़ और कांगथली के बीच लाखो की पराली जली

    Kaithal News
    Kaithal News: पोलड़ और कांगथली के बीच लाखो की पराली जली

    कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। Kaithal News: गांव पोलड़ और कांगथली के बीच बिजली प्लांट में रखे गए पराली के ढेरों में अचानक आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए की पराली जलकर राख हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।  यह आग दोपहर को करीब 1:30 बजे लगी। इस दौरान प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों ने जैसे ही आग को भड़कते देखा, तो अपने स्तर पर इसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब काबू नहीं आ सकी, तो तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। Kaithal News

    देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। देर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। करीब 5 ढेरियों में आग लगी और वे जल चुकी हैं। वहीं सीवन थाना पुलिस की टीम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया गया है।

    यह भी पढ़ें:– Yogi Adityanath: झज्जर के पालकनाथ धाम कबलाना में पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ का किया भव्य स्वागत