हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home कैथल Roadways Cond...

    Roadways Conductor: रोड़वेज कंडक्टर पर दो युवको ने किया हमला

    Gurugram Crime News
    सांकेतिक फोटो

    कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। Roadways Bus Conductor: रोडवेज बस के एक कंडक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। कैथल के ही रहने वाले दो युवकों ने बस स्टैंड पर पहुंचकर कंडक्टर पर हमला कर दिया। उसे लाठी व डंडे से पीटा और लात मुक्के भी मारे। साथ ही उसकी वर्दी भी फाड़ दी। जैसे ही कंडक्टर ने शोर मचाया और रोडवेज के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचने लगे, तो दोनों आरोपी अपने हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। रोडवेज के कर्मचारियों ने तुरंत कंडक्टर को कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में कंडक्टर व अन्य कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाना में भी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Kaithal News

    हमले में घायल कंडक्टर सुभाष ने बताया कि उसकी ड्यूटी कैथल धनौरी रूट पर है। रोजाना की तरह वह बस में धनौरी की ओर से कैथल बस स्टैंड पर आ रहा था। इस दौरान कैथल के नीरज व काला नामक दो युवक उसकी बस का पीछा कर रहे थे। सुभाष ने बताया कि दोनों युवक नशेड़ी किस्म के हैं। पहले भी इन दोनों के साथ उसका झगड़ा हो गया था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया। तभी से आरोपी उसे रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने उस पर डंडे, लाठियां व लात मुक्कों से हमला कर दिया, जिसमें उसे काफी चोटें लगी। उसके मुंह, सिर, आंख व नाक पर चोट लगी हुई है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– गर्दन में तेजधार हथियार घुसाकर व्यक्ति की हत्या, शव नाले में फेंका