हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यंग स्कॉलर्स ...

    यंग स्कॉलर्स में मनाया गया 27वाँ वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बिखेरा जलवा

    Firozabad News
    Firozabad News: यंग स्कॉलर्स में मनाया गया 27वाँ वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बिखेरा जलवा

    देश को विकसित कर भारत को सोने की चिड़िया बनाना है – जयवीर सिंह

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: यंग स्कॉलर्स एकेडमी शिकोहाबाद के सभागार में विद्यालय का 27वाँ वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं मेधावियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रहे। इस दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का भी अतिथियों ने अवलोकन कर तारीफ की तथा मौजूद छात्र छात्राओं से उसके विषय में जानकारी हासिल की। विद्यालय के निदेशक डॉ. संजीव आहूजा, एकेडमिक डायरेक्टर ईशा आहूजा, प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। Firozabad News

    कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने इंग्लिश सॉन्ग, मेरे पापा .., अंबर से तोड़ा .. आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने विभिन्न नाटक, गणेश वंदना आदि भी प्रस्तुत किए गए। वहीं मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बच्चों द्वारा काफी अच्छी कार्यक्रम प्रस्तुत किए । आज के यह नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले देश के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी शिक्षा को लेकर काफी प्रयासरत है तथा स्कूलों के बच्चों के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही सहगामी क्रियाओं में भी भागीदारी करनी चाहिए।

    पालिकाध्यक्ष पति राजीव गुप्ता ने संस्थापक डॉ एके आहूजा को याद करते हुए कहा कि वो एक महान चिकित्सक, समाजसेवी और अच्छे शिक्षाविद् होने के इस मौके पर निदेशक अरुणा आहूजा, ईशा आहूजा, गुरुकुल प्रभारी राघवेंद्र , डॉ. रामअवतार बत्रा, बीजेपी के पूर्व अनिल शर्मा, डॉ. अरविंद कुमार सिंह नारायण महाविद्यालय, डॉ रजनी यादव, दिनेश गुप्ता, दीपक ओहरी, रजत शाह, नवीन मिश्रा, शशिप्रभा यादव आदि अनेक शिक्षाविद, समाजसेवी आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– पोलड़ और कांगथली के बीच लाखो की पराली जली