हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Kurukshetra: ...

    Kurukshetra: थानेसर विधायक ने कर डाली कुरुक्षेत्र को हरियाणा की राजधानी बनाने की मांग

    Kurukshetra News
    Kurukshetra: थानेसर विधायक ने कर डाली कुरुक्षेत्र को हरियाणा की राजधानी बनाने की मांग

    ”थानेसर की जनसमस्याओं को विधानसभा सत्र में उठाया ”

    कुरुक्षेत्र(सच कहूँ ब्यूरो)। थानेसर विधायक व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होने कुरुक्षेत्र की कई मांगों को विधानसभा पटल पर रखा है। उन्होंने कुरुक्षेत्र को हरियाणा की राजधानी बनाने की मांग उठाई। अशोक अरोड़ा मंगलवार को केडीबी रोड़ स्थित अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उनके साथ पार्षद मनु जैन, चंदगी राम, सुभाष मिर्जापुर व अन्य भी मौजूद रहे। पत्रकारों से रूबरू होते हुए अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में नई हरियाणा विधानसभा बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं दी लेकिन इस पर हरियाणा सरकार और भाजपा चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि पंजाब हरियाणा बंटवारे के समय 40 प्रतिशत चंडीगढ़, हरियाणा के हिस्से आया था। Kurukshetra News

    हरियाणा को नई राजधानी बनानी के लिए कुरुक्षेत्र से बेहतर कोई स्थान नहीं

    ऐसी स्थिति में सरकार को बताना चाहिए कि चंडीगढ़ में हरियाणा का स्टेटस क्या है? अरोड़ा ने विधानभा में कुरुक्षेत्र को हरियाणा की राजधानी बनाने की मांग करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हरियाणा को नई राजधानी बनानी चाहिए और इसके लिए कुरुक्षेत्र से बेहतर कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने कुरुक्षेत्र की समस्याओं को लेकर अनेक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए थे लेकिन किसी को भी स्वीकार नहीं किया गया। कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी विधानसभा सत्र में कांग्रेस द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

    अशोक अरोड़ा ने कहा कि मीडिया में 10 सालों से कहा जा रहा है कि कुरुक्षेत्र का बाईपास बनाया जाएगा लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं है। विधानसभा सत्र में उन्होंने सरकार से कुरुक्षेत्र के रिंग रोड़ बनाने की बात की लेकिन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल की ये हालत है कि एक एक बैड पर कई कई मरीज हैं। उसने दिशा की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया था कि अस्पताल के प्रशासनिक ब्लॉक को किसी अस्पताल में शिफ्ट किया जाए ताकि वह जगह मरीजों के लिए प्रयोग की जा सके। इस बार दिशा की बैठक में भी उसने यह बात की तो प्रशासन ने कहा है कि सीएमओ को अॉर्डर जारी किए हैं कि यह काम किया जाए। Kurukshetra News