खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार में मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप (34th Haryana State Master Athletic Championship) में गांव लहरां वाली ढ़ाणी निवासी डॉ. गुरजीत सिंह इन्सां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर सरसा जिले का नाम रोशन किया। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डॉ. गुरजीत सिंह इन्सां ने लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। Sirsa News
लॉन्ग जंप में उन्होंने 4.61 मीटर और ट्रिपल जंप में 9.4 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दो गोल्ड मेडल जीतकर गांव लौटने पर सरपंच सुखपाल सिंह, ग्राम पंचायत सदस्यों, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह सहित सामाजिक व खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। डॉ. गुरजीत सिंह इन्सां ने अपनी इस सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और गुरु मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हुई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने का आह्वान किया। Sirsa News















