हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Wednesday, January 21, 2026
More
    Home देश Haryana Punja...

    Haryana Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में दो दिन घने कोहरे का अलर्ट

    Haryana Punjab Weather
    Haryana Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में दो दिन घने कोहरे का अलर्ट

    Haryana Punjab Weather:  चंडीगढ़/हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों तक सुबह-रात के समय घने कोहरे की चादर बिछने की संभावना है। भारत मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक इन इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मैदानी क्षेत्रों में अमृतसर सबसे ठंडा दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21 जनवरी को शीतलहर की लहर दौड़ने का खतरा है, जबकि 23 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति बनेगी। उत्तराखंड में 21 जनवरी को पाला पड़ने की प्रबल आशंका है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज्जफराबाद में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 22 से 26 जनवरी तक व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसमें 22-23 जनवरी को कश्मीर घाटी में तथा 23 जनवरी को हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में भारी वर्षा शामिल है।

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22-24 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश, राजस्थान में 22-23 तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23-24 जनवरी को बारिश का अनुमान है। 22-23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में तथा 23-26 जनवरी को उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। इसी तरह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान (22-23 जनवरी), पश्चिमी एवं पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (23 जनवरी) तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश (23-24 जनवरी) में में जेपी नड्डा की जगह ली है। वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इस सबसे बड़े पद पर पहुंचने वाले वे पार्टी के सबसे कम उम्र के नेता हैं।

    इससे पहले, 14 दिसंबर 2025 को 45 वर्षीय नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था। नवीन नबीन बिहार विधानसभा के पांच बार सदस्य रह चुके हैं और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे हैं। उन्हें उनकी लगातार संगठनात्मक कुशलता और प्रशासनिक अनुभव के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है। 23 मई 1980 को झारखंड के रांची में जन्मे नबीन ने कम उम्र में ही चुनावी राजनीति में कदम रखा और पहली बार 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा के लिए चुने गए।

    2010 से नितिन नबीन लगातार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुने जा रहे हैं। उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीत हासिल की। इस तरह वे पांच बार विधायक बने। उन्होंने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सड़क निर्माण, शहरी विकास और आवास और कानून जैसे प्रमुख विभागों का भी कार्यभार संभाला है।