कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात्रि गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता शोएब निवासी इस्सापुर खुरगान व उस्मान निवासी मोहल्ला गांधीनगर कस्बा कांधला बताए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करके उन्हें जेल भेज दिया है।
ताजा खबर
बाढ़ मुआवजे पर केंद्र-पंजाब में टकराव, पांच बार भेजा पत्र, केंद्र ने किया अस्वीकार
गृह मंत्रालय ने उठाए सवाल...
कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख कीमत का नशीला पदार्थ बरामद
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यू...
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, मीटर छीनकर दस्तावेज नष्ट
रामराज (सच कहूँ/कोमल प्रज...
सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, मंशा बतूल टॉपर
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्र...
CBSE Result 2026: भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में छात्रा अपेक्षा ने लहराया परचम
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक...
पानीपत की इस बेटी ने कर दिया कमाल, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान, पूज्य गुरु जी को दिया श्रेय
पानीपत (सच कहूँ न्यूज़)। P...
द न्यू हाइट्स एकेडमी की छात्रा अमरीन सैफी ने रचा इतिहास
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की...
दहेज उत्पीड़न में गर्भपात का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़...















