हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home सरसा डबवाली के पूर...

    डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग की राहुल गांधी से मुलाकात

    Sirsa News
    डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग की राहुल गांधी से मुलाकात

    सरसा/डबवाली (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। हल्का डबवाली के पूर्व विधायक तथा असम कांग्रेस के वार रूम के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिहाग ने नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अमित सिहाग ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्हें राहुल गांधी के व्यक्तित्व में साहस, दृढ़ विश्वास, स्पष्टता, ईमानदारी और बुद्धिमत्ता का परिचय मिला। Sirsa News

    उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों सहित कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सिहाग ने कहा कि संसद में राहुल गांधी द्वारा राजनीति और जुजुत्सु के उदाहरण के माध्यम से अपनी बात रखने की शैली प्रभावशाली रही है। उन्होंने इसे समसामयिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का सशक्त तरीका बताया। पूर्व विधायक ने जानकारी दी कि बैठक में असम विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से मंथन किया गया। संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। Sirsa News