हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Kairana Crime News: जानलेवा हमले के आरोप में हिंगोखेड़ी ग्राम प्रधान गिरफ्तार, भेजा कारागार

    Kairana Crime News
    Kairana Crime News: जानलेवा हमले के आरोप में हिंगोखेड़ी ग्राम प्रधान गिरफ्तार, भेजा कारागार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में नामजद किये गए ग्राम हिंगोखेड़ी के वर्तमान प्रधान को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है।

    विगत 21 फरवरी को लोकेश कुमार निवासी ग्राम हिंगोखेडी ने गांव के वर्तमान प्रधान अमित कुमार समेत कई लोगो पर उसके भाई संजय को जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला करके गम्भीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके घटना में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

    पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है। वहीं, जेल भेजे गए ग्राम प्रधान के परिजनों ने षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमें में फंसाएं जाने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि युवक पर जानलेवा हमले के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। पकड़ा गया आरोपी ग्राम हिंगोखेड़ी का वर्तमान प्रधान है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। Kairana Crime News

    यह भी पढ़ें:– धोखाधड़ी के वांछित आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश