हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सेक्टर 6 निवा...

    सेक्टर 6 निवासियों ने नगर परिषद से समस्या समाधान की लगाई गुहार

    Hanumangarh News
    Animals menace

    आवारा कुत्तों-पशुओं का आतंक

    Stray Dogs and Animals menace: हनुमानगढ़। जंक्शन के सेक्टर 6, वार्ड 51 में आवारा कुत्तों और निराश्रित पशुओं की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर रूप लेती जा रही है। कॉलोनी की सड़कों, पार्कों और मुख्य मार्गों पर कुत्तों के झुंड और निराश्रित पशुओं का जमावड़ा आमजन के लिए चिंता का कारण बन गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह-शाम के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब बच्चे स्कूल जाते हैं और बुजुर्ग टहलने निकलते हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार पूर्व में कई राहगीरों को आवारा कुत्तों ने काट लिया था, जिनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या भी शामिल रही। Hanumangarh News

    कुछ कारों और मोटर साइकिलों को भी नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई

    वहीं निराश्रित पशु अचानक सड़क पर आ जाने से कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। कुछ कारों और मोटर साइकिलों को भी नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं। रहवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कॉलोनी में रहने वाले परिवारों का कहना है कि बच्चों को अकेले बाहर भेजने में डर लगता है। स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना या जनहानि हो सकती है। निराश्रित पशुओं के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

    सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहल ने नगर परिषद आयुक्त व संबंधित सफाई निरीक्षक को मौखिम रूप से समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका टीकाकरण व नसबंदी करवाई जाए। निराश्रित पशुओं को तत्काल प्रभाव से पकड़कर गौशाला या सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। कॉलोनी में नियमित गश्त व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कचरे के ढेर के कारण पशु इकठ्ठा न हों। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि सेक्टर 6 के निवासियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिल सके। Hanumangarh News