हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Haryana Board...

    Haryana Board News: अंग्रेजी विषय परीक्षा के पहले दिन आए नकल और पेपर आउट के मामले

    Bhiwani News
    Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार। छाया: नितिन।

    बोर्ड ने 17 परीक्षार्थियों पर की कार्रवाई

    भिवानी (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Haryana Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा के पहले ही दिन हरियाणा में नकल और पेपर आउट के मामलों ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए 17 परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की है। पूरे मामले पर बोर्ड चेयरमैन पवन कुमार ने विस्तार से जानकारी दी है। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान दो परीक्षा केंद्रों पर ऐसे मामले सामने आए, जहां अन्य परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंच गए। इसके अलावा एक सीएससी सेंटर पर भी कार्रवाई की गई है। Bhiwani News

    पेपर आउट के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन कुमार ने बताया कि रोहतक जिले के गांव भावड चिड़ी बालक से पेपर आउट होने की पुष्टि हुई है और संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जैसे ही डीसी रोहतक ने पेपर की फोटो जिला फ्लाइंग टीम को सौंपी, तुरंत जांच शुरू कर दी गई। बोर्ड द्वारा हर प्रश्नपत्र में अल्फा न्यूमेरिक कोड दिए गए हैं, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि पेपर कहां से और किस परीक्षार्थी से आउट हुआ। हर अल्फा न्यूमेरिक कोड को रोल नंबर से जोड़ा गया है, जिससे पूरे नेटवर्क की पहचान संभव हो पाई है।

    बोर्ड चेयरमैन पवन कुमार ने बताया कि पेपर आउट करने वाले परीक्षार्थियों पर बोर्ड के नियम 32, 32, 34 और 38 के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को 3 साल तक निष्कासित किया जाएगा, वे किसी भी प्रकार की परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित होंगे और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– CM Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी