ढाबां की टीम ने मनवाया अपना लोहा
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। गांव लोहगढ़ में संत बाबा शेरनाथ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित 23वां क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हो गया। छह दिवसीय टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की 60 टीमों ने भाग लिया और राजस्थान के ढाबां की टीम प्रथम स्थान पर रही। मेजबान लोहगढ़ की बी टीम द्वितीय रही। पीलीबंगा मंडी और खुब्बन गांव की टीमों ने क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। Dabwali News
क्लब की ओर से विजेता टीम को सरपंच मनदीप कुमार ने 51 हजार नगद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं द्वितीय लोहगढ़ बी टीम को किरणदीप कैफी ने 31 हजार नगद व ट्रॉफी प्रदान की। मैन आॅफ द टूर्नामेंट का खिताब आजाद लोहगढ़, रजत ढाबा और दीपू लेफ्टी सूरतगढ़ को दिया गया। इन खिलाड़ियों को एक-एक वॉशिंग मशीन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच मनदीप कुमार, किरणदीप कैफे, जग्गा सिंह, जॉनी, जयदीप, हरमन, नवदीप कुलार, नवदीप कंग, अमृत बराड़, जीवन सिद्धू, जगदीप सिंह सहित अन्य खिलाड़ी और गांववासी उपस्थित रहे। Dabwali News















