हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश सरसा पुलिसकर्...

    सरसा पुलिसकर्मी ने पेश की मानवता की मिसाल!

    Sirsa News
    सरसा पुलिसकर्मी ने पेश की मानवता की मिसाल

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और मानवता का परिचय देते हुए लुधियाना की एक महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना सिविल लाइन में तैनात सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ नियमित रात्रि गश्त पर थे। Sirsa News

    गश्त के दौरान वे बरनाला रोड से होते हुए जेल की ओर जा रहे थे। जब पुलिस टीम जेल के नजदीक पहुंची तो सड़क किनारे एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ दिखाई दिया। सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लिया और उसके मालिक की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। कुछ समय बाद उसी मोबाइल पर एक महिला का कॉल आया। महिला ने बताया कि वह लुधियाना की रहने वाली है और खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय उसका मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया था।

    भूपेंद्र सिंह ने महिला को आश्वस्त करते हुए बताया कि उसका मोबाइल सुरक्षित है और वह सरसा पुलिस से बात कर रही है। उन्होंने महिला को चिंता न करने को कहा और मोबाइल प्राप्त करने के लिए थाना सिविल लाइन आने का आग्रह किया। सूचना मिलने के बाद महिला सरसा पहुंची और थाना सिविल लाइन में संपर्क कर अपना मोबाइल फोन प्राप्त किया। थाना प्रभारी सिविल लाइन ने भी सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के इस कार्य की सराहना की। Sirsa News