हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना पुलिस ...

    कैराना पुलिस ने आठ वर्षीय अबोध बालिका को परिजनों से मिलाया

    Kairana News
    Kairana News: कैराना पुलिस ने आठ वर्षीय अबोध बालिका को परिजनों से मिलाया

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने मानवीय संवेदनशीलता, सजगता एवं त्वरित कार्यवाही का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक आठ वर्षीय बालिका को सुरक्षित संरक्षण प्रदान करके उसके परिजनों से सकुशल मिलाया गया। विगत शनिवार देर शाम कस्बे के कांधला तिराहे पर एक आठ वर्षीय बालिका अकेली एवं असुरक्षित अवस्था में घूमती हुई पाई गई। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए बालिका को सुरक्षित रूप से मिशन शक्ति केंद्र थाना कैराना लाकर संरक्षण में लिया गया। जहां पर मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निरीक्षक पिंकी गोस्वामी व उनकी टीम द्वारा अत्यंत धैर्य, संवेदनशीलता एवं मनोवैज्ञानिक समझ के साथ बालिका से संवाद स्थापित किया गया। Kairana News

    उसे सुरक्षित एवं आश्वस्त वातावरण प्रदान करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पूछताछ में बालिका की पहचान कुमारी शिद्रा निवासी मोहल्ला रहमत नगर कस्बा बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। बालिका खेल-खेल में बस में बैठकर बुढाना से कैराना आ गई थी। इसके बाद, पुलिस ने बालिका के परिजनों से संपर्क स्थापित किया। सूचना मिलने पर बालिका के पिता हुसेन अहमद एवं माता शहनाज कोतवाली कैराना पहुंचे। समुचित पहचान सत्यापन एवं आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए मिशन शक्ति केंद्र की कार्यशैली की सराहना की। वहीं, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतें। यदि कोई बालक अथवा बालिका अकेले अथवा संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस की तत्परता एवं जनसहयोग से ही सुरक्षित, संवेदनशील एवं विश्वासपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कोलिवाला मारपीट मामले में सरपंच प्रतिनिधि पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला, सरपंच संगठन ने किया थाने में हंगामा