हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home चंडीगढ़ गंगा एक्रोवूल...

    गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड देगी 1500 नए रोजगार अवसर: संजीव अरोड़ा

    Chandigarh News
    Chandigarh News: निवेश की जानकारी देते कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा।

    पंजाब को ऊनी और फैंसी धागे के कारोबार में 750 करोड़ रुपये का निवेश

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और स्थानीय सरकारों के मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थान बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में ऊनी और फैंसी धागे की अग्रणी निर्माता कंपनी गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड ने पंजाब में अपने कारोबार के विस्तार का ऐलान किया है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजीव अरोड़ा ने बताया कि गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड 60 से अधिक देशों को अपने उत्पाद निर्यात करती है और वर्तमान में कंपनी में 5600 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 850 करोड़ रुपये है। पिछले 4-5 वर्षों में कंपनी ने 3000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है और 1998 से हर औद्योगिक नीति के तहत पंजाब में निवेश करती रही है। ताजा निवेश से 1500 नए रोजगार अवसर पैदा होंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कंपनी पंजाब में 690 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जिसमें से 53 करोड़ रुपये पराली-आधारित बॉयलर और टरबाइन पर खर्च होंगे। यह बॉयलर प्रति वर्ष लगभग 1.2 लाख टन पराली की खपत करेगा, जिससे 20-25 किलोमीटर दायरे में आने वाले खेत पराली जलाने से मुक्त होंगे। Chandigarh News

    गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड के अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि कंपनी ने पहले 301 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया था, लेकिन अनुकूल औद्योगिक माहौल और नीतिगत बदलावों के चलते इसे बढ़ाकर 690 करोड़ किया गया और अब इसे लगभग 750 करोड़ रुपये तक ले जाया जा रहा है। इसमें से 400 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही हो चुका है और शेष निवेश अगले 24 महीनों में किया जाएगा। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– धूरी हलके के 13 गांवों के परिवारों को मुआवजा राशि के मंजूरी पत्र वितरित