हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लूटपाट की योज...

    लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

    Abohar News
    Abohar News: पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक और बरामद हथियार।

    तेजधार हथियारों के साथ बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे थे आरोपी

    अबोहर/फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। Fazilka News: फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में थाना नंबर एक की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजपीर नगर की गली नंबर 7 में दबिश दी। यहां पांच युवकों को घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजीत नगर निवासी आकाशदीप, मंगा सिंह, वीरु सिंह, रफी और डंगरखेड़ा निवासी सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक कापा, तलवार, खंडा, लोहे की पाइप से बंधी संगली, गंडासी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। Abohar News

    गिरोह का मुख्य सरगना जसलीन मसीह उर्फ बिन्नी फरार है और उसकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी और एएसआई मोहन लाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों का मेडिकल करवाकर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि वे कितनी लूटपाट की घटनाओं को पहले अंजाम दे चुके हैं और आगे क्या योजना बना रहे थे। पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य सरगना बिन्नी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है और गिरोह के नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की जा रही है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड देगी 1500 नए रोजगार अवसर: संजीव अरोड़ा