हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश Punjab News: ...

    Punjab News: नए रंग में दिखेंगी पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसें

    Punjab News
    Punjab News: सोशल मीडिया पर वायरल होती पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की नई बस की तस्वीर।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई तैयार होती बसों की वीडियो

    • पीआरटीसी में लगभग 700 नई बसें शामिल होने का दावा
    • पीआरटीसी पंजाबियों को आरामदायक सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध: जुनेजा

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। PRTC and Punjab Roadways Buses: पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की नई बसें जल्द ही नए रंग-रूप में सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इन बसों के रंग में बदलाव किया गया है और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि ये बसें एक महीने के भीतर सड़क पर उतर जाएंगी। नई सरकारी बसों का रंग आम आदमी पार्टी के झंडे की तर्ज पर बदला हुआ प्रतीत हो रहा है। इन पर सरसों पीले और गहरे नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है। पहले ग्रे रंग की जगह अब पीली पट्टी लगाई गई है। बड़ी बसों के साथ-साथ मिनी बसें भी गांवों में दौड़ती दिखाई देंगी। पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही थी। Punjab News

    लगभग चार साल बाद अब विभाग की अपनी बसें शामिल की जा रही हैं। कर्मचारियों का दावा है कि सरकार ने बसों को अपनी पार्टी के रंगों में रंगवाया है। पीआरटीसी के चेयरमैन के अनुसार 697 बसें विभाग में शामिल की जा रही हैं। पीआरटीसी चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने बताया कि नई बसों में डैशबोर्ड, पैनिक बटन और अन्य तकनीकी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। जब उनसे नए रंगों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बसें जब सड़कों पर आएंगी, तब सबको पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी पंजाब के लोगों को टिकाऊ और आरामदायक सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। Punjab News

    यह भी पढ़ें:– लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार