हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश Haryana Weath...

    Haryana Weather: हरियाणा वालों हो जाओ अलर्ट, इस तारीख को आ रहा है दो पश्चिमी विक्षोभ

    Haryana Weather
    Haryana Weather: हरियाणा वालों हो जाओ अलर्ट, इस तारीख को आ रहा है दो पश्चिमी विक्षोभ

    Haryana Weather: हिसार, संदीप सिंहमार। हरियाणा के अधिकांश जिलों में मार्च की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई है। महीने के पहले ही सप्ताह में लोगों ने पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं। अचानक बढ़े तापमान ने दिन के समय गर्माहट बढ़ा दी है, हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंडक अभी भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन चार मार्च के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहे दो पश्चिमी विक्षोभों का असर अप्रत्यक्ष रूप से मैदानी इलाकों, खासकर हरियाणा में भी महसूस किया जा सकता है।

    4 से 6 मार्च: पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर | Haryana Weather

    पहला पश्चिमी विक्षोभ चार मार्च को सक्रिय होगा और पांच मार्च तक प्रभावी रहेगा। छह मार्च को इसका हल्का असर बना रह सकता है। हालांकि, इसका सीधा प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव से तापमान की रफ्तार पर कुछ हद तक नियंत्रण संभव है।

    7 से 12 मार्च: दूसरा सिस्टम होगा ज्यादा प्रभावी

    दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सात से 12 मार्च के बीच सक्रिय रहेगा। इसे अपेक्षाकृत अधिक प्रभावशाली माना जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे बढ़ते तापमान पर अस्थायी अंकुश लगने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ों में होने वाली गतिविधियों का हल्का असर करनाल सहित आसपास के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।

    तापमान 28.6 डिग्री तक पहुंचा

    मार्च की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। आद्रता 46 प्रतिशत रही, जबकि दिनभर हल्की गर्माहट के साथ धूप खिली रही।

    दूसरे पखवाड़े में बढ़ेगी गर्मी

    मौसम विभाग के अनुसार मार्च के दूसरे पखवाड़े में तापमान में फिर से तेजी आ सकती है। उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। फिलहाल करनाल में सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन की मध्यम गर्माहट लोगों को राहत दे रही है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है।