हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    Viral School Video: झारखंड के विद्यालय में चलाया आपत्तिजनक नृत्य वीडियो, प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षक होंगे टर्मिनेट

    Jharkhand News
    Viral School Video: झारखंड के विद्यालय में चलाया आपत्तिजनक नृत्य वीडियो, प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षक होंगे टर्मिनेट

    Viral School Video: गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में एक सरकारी विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह से जुड़ा विवाद सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विद्यालय परिसर में डीजे पर आपत्तिजनक गीतों पर नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विभाग ने जांच कर कार्रवाई की है। इस मामले में मेराल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो सहायक शिक्षकों के विरुद्ध सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। Jharkhand News

    जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की प्रारंभिक जांच कराई गई थी। जांच में यह पाया गया कि विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाकर कुछ गीतों पर नृत्य किया गया, जो विद्यालयी अनुशासन और शिक्षकों के आचरण से जुड़े मानकों के अनुरूप नहीं था। वीडियो में कुछ शिक्षक छात्राओं के साथ नृत्य करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जिसे विभाग ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है।

    कार्यक्रम आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया था

    प्राथमिक जांच के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार रंजन को झारखंड सरकारी सेवक नियमावली, 2016 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, गढ़वा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी, जिसके आधार पर ही उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया था। इसी दौरान विद्यालय परिसर में डीजे की व्यवस्था की गई थी और कार्यक्रम के दौरान किए गए नृत्य का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

    जिला शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक पुरुषोत्तम पंडित और सुबेश्वर राम के आचरण को भी अनुशासनहीनता मानते हुए झारखंड सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली, 2021 के तहत उनकी सेवा समाप्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। Jharkhand News