खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: एक सफाई कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मेरठ – लोहारू रोड एनएच 334 बी सड़क किनारे गांव झरोठी के खेतों में पड़ा मिला। शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मोकै पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक युवक की पहचान विजय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विजय होली वाले दिन से लापता था और उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाना खरखौदा में दर्ज कराई गई थी। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम यूनिट मौके पर पहुंच गई पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले को सुलझाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
मृतक की पहचान ककरोई निवासी विजय 30 वर्षीय के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 5 वर्षों से नगर निगम सोनीपत में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार विजय 4 मार्च को घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा । काफी तलाश के बाद परिवार ने उसके गुमसदगी की रिपोर्ट थाना खरखौदा में दर्ज करवाई थी । शनिवार को सुबह मेरठ लोहारू रोड एनएच 334बी के किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली सूचना मिलने है पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच के दौरान पहचान विजय के रूप में हुई। शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है । मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सके। वही खरखौदा थाना पुलिस क्राइम यूनिट की टीम और एसीपी राजदीप मोर मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हुए हैं। Kharkhoda News
प्राथमिक जांच में पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है । पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विजय की हत्या किसने और किन करणो से की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति को स्पष्ट कर पाएगी। एसीपी राजदीप का कहना है कि विजय चार मार्च से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट का मामला खरखौदा थाना में दर्ज किया गया था । उसके बाद से लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। जहां विजय की डेड बॉडी गांव झरोठी के खेतों में मिली है । शव पर गर्दन के पीछे निशान, कुले की खाल उत्तरी मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें:– Punjab News: मान सरकार का ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनोखी पहल















