हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अल सुबह शिकोह...

    अल सुबह शिकोहाबाद में सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

    Firozabad
    Firozabad अल सुबह शिकोहाबाद में सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

    फिरोजाबाद । नगर शिकोहाबाद में कटरा बाजार स्थित सब्जी मंडी में रविवार की सुबह करीब 2 बजे आग लग गई । इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया । शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने थोड़ी ही देर में भयंकर रूप ले लिया। एक सब्जी विक्रेता की अस्थाई दुकान में लगी आग ने एकदम से अन्य फडों को अपने आगोश में ले लिया तथा सामने बने कपड़ों की मार्केट में भी आग ने भयंकर रूप ले लिया। जानकारी मिलने पर दुकानदार अपनी दुकान के माल की बचाने के लिए जुट गए। इधर दमकल विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए । करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान लोगों ने करोड़ों का नुकसान होना बताया गया है।

    रविवार सुबह करीब पौने दो बजे कटरा बाजार सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते सब्जी मंडी की लगभग 40 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की लपटों ने सामने बनी कपड़े के मार्केट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां पांच दुकानें जल गईं तथा उनके अन्दर रखा सारा सामान खाक हो गया। दुआ गारमेंट्स की तीन मंजिल बनी दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयंकर रूप को देखते हुए सीएफओ सतेंद्र पांडे के नेतृत्व में जिले भर से दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। बार-बार पानी भरकर लाया गया, तब जाकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अल सुबह दो बजे से जुटी आधा दर्जन दमकलों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े 6 तक आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। आग इतनी भयंकर थी कि इसे दूर से भी देखा जा सकता था। काफी दूर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार दिख रहा था। दुकानदारों का कहना है कि इस हादसे में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की जा रही है। फिलहाल आग के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं पीड़ित दुकानदारों को प्रशासन से राहत और मुआवजे की उम्मीद है।

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि शिकोहाबाद फायर स्टेशन को सब्जी मंडी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई तो तत्काल दो गाड़ियां रवाना की गईं। आग बड़ी होने के कारण अन्य फायर स्टेशनों से भी मदद ली गई। फायर विभाग के लगभग 40 से 50 कर्मचारी मिलकर किया। सब्जी मंडी की लगभग 40 दुकानें व कपड़े की सात दुकान प्रभावित हुई हैं। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदार शोएब का कहना है कि रात 2 बजे यहां पर लपटें उठ रही थी। जब बाहर निकल कर देखा तो यहां सब कुछ जल चुका था आग इतनी भयंकर थी, जिससे पूरी मंडी ही जल गई।